Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

दिसंबर में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाला थाना बना डुमरांव

एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर इन दिनों जिले के सभी थाना द्वारा नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा बिना हेलमेट व वैध कागजात के वाहन चलाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। पिछले दिसंबर में महीने में इस मामले में डुमरांव थाना पूरे जिले में नंबर वन स्थान पर आया है।

दिसंबर में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाला थाना बना डुमरांव

दिसंबर में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाला थाना बना डुमरांव

- डुमरांव पुलिस ने दिसंबर महीने में वसूले है सबसे अधिक 16 लाख रूपए का जुर्माना, बोले थानाध्यक्ष आगे भी जारी रहेगा प्रयास

दिसंबर में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाला थाना बना डुमरांव

केटी न्यूज/डुमरांव

दिसंबर में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाला थाना बना डुमरांव

एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर इन दिनों जिले के सभी थाना द्वारा नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा बिना हेलमेट व वैध कागजात के वाहन चलाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। पिछले दिसंबर में महीने में इस मामले में डुमरांव थाना पूरे जिले में नंबर वन स्थान पर आया है। दिसंबर महीने में डुमरांव पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 16 लाख रूपए का जुर्माना वसूला है, जो जिले के किसी थाने से सबसे अधिक है।  

दिसंबर में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाला थाना बना डुमरांव

डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि दिसंबर महीने में पुलिस ने बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। भीषण ठंड के बावजूद पुलिस ने हर दिन थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया तथा बिना हेलमेट, बिना डीएल, आरसी के अलावे मानक के अनुरूप कागजात के लिए वाहन चलाने वालों से जुर्माना वसूला गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे भी उनका प्रयास जारी रहेगा। 

दिसंबर में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाला थाना बना डुमरांव

गौरतलब हो कि एसपी शुभम आर्य ने विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी थानों को वहान चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दे रखा है। इसी के आलोक में सभी थानों द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें डुमरांव पुलिस सबसे अधिक मुश्तैद साबित हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनका प्रयास जनवरी महीने में भी पूरे जिले में औव्वल आने का है।

दिसंबर में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाला थाना बना डुमरांव

उन्होंने कहा कि इस प्रयास में उनके सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान सक्रिय सहयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह टीम प्रयास का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि आगे भी उनका टीम वर्क जारी रहेगा। वही, थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से हेलमेट पहन कर वाहन चलाने तथा वैध कागजातों के साथ सड़क पर निकलने की अपील की है।

दिसंबर में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाला थाना बना डुमरांव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।