Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

कटनी प्रयोग में 30.40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रबी गेहूं फसल के कटनी प्रयोग का निरीक्षण शनिवार को उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने किया। यह प्रयोग प्रखंड राजपुर के पंचायत नागपुर स्थित ग्राम इस्माइलपुर में किसान महेंद्र सिंह के खेत (खेसरा संख्या 165) में संपन्न हुआ। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं किसानों की उपस्थिति में फसल उत्पादन का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया गया।

कटनी प्रयोग में 30.40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

कटनी प्रयोग में 30.40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

केटी न्यूज/बक्सर

कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रबी गेहूं फसल के कटनी प्रयोग का निरीक्षण शनिवार को उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने किया। यह प्रयोग प्रखंड राजपुर के पंचायत नागपुर स्थित ग्राम इस्माइलपुर में किसान महेंद्र सिंह के खेत (खेसरा संख्या 165) में संपन्न हुआ। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं किसानों की उपस्थिति में फसल उत्पादन का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया गया।कटनी प्रयोग 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा आयताकार क्षेत्र में किया गया, जिसमें कुल 15.200 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर 30.400 क्विंटल आंकी गई। अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया किसानों को फसल उत्पादन का सटीक अनुमान देने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जाती है।

कटनी प्रयोग में 30.40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे प्रयोग नियमित रूप से कराए जाएं, ताकि जिले में फसल उत्पादन के वास्तविक आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अभय प्रताप सिंह, शशि भूषण पांडेय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऋषिकेश सिंह, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं कृषि समन्वयक धनंजय कुमार राय मौजूद रहे। साथ ही पंचायत नागपुर के मुखिया आनंद प्रकाश सिंह सहित स्थानीय किसान राजेश सिंह, मोहन राय, संजय सिंह एवं गोपाल यादव समेत अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।

कटनी प्रयोग में 30.40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।