Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सुबह सात बजे से घर-घर किसान पंजीकरण, शत-प्रतिशत लक्ष्य को लेकर प्रशासन सख्त

किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में किसान पंजीकरण अभियान को अब पूरी सख्ती के साथ विशेष अभियान मोड में चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी बक्सर साहिला के स्पष्ट निर्देश पर सभी प्रखंडों में किसान पंजीकरण शिविर प्रातः सात बजे से संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब घर-घर जाकर सर्वेक्षण एवं पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रह जाए।

सुबह सात बजे से घर-घर किसान पंजीकरण, शत-प्रतिशत लक्ष्य को लेकर प्रशासन सख्त

केटी न्यूज/बक्सर

किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में किसान पंजीकरण अभियान को अब पूरी सख्ती के साथ विशेष अभियान मोड में चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी बक्सर साहिला के स्पष्ट निर्देश पर सभी प्रखंडों में किसान पंजीकरण शिविर प्रातः सात बजे से संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब घर-घर जाकर सर्वेक्षण एवं पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रह जाए।प्रशासन द्वारा सर्वे अमीन, राजस्व कर्मचारी तथा कंप्यूटर संचालकों की टीम गठित कर किसानों के घर तक पहुंच बनाई जा रही है।

सुबह सात बजे से घर-घर किसान पंजीकरण, शत-प्रतिशत लक्ष्य को लेकर प्रशासन सख्त

ये टीमें किसानों के आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर उनका पंजीकरण कर रही हैं, जिससे भविष्य में उन्हें कृषि से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं, अनुदान और सुविधाओं का निर्बाध लाभ मिल सके।अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सभी प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर प्रतिदिन कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो, इसके लिए लगातार फील्ड निरीक्षण किया जा रहा है।तकनीकी अथवा प्रक्रियागत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड स्तरीय निगरानी प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।

सुबह सात बजे से घर-घर किसान पंजीकरण, शत-प्रतिशत लक्ष्य को लेकर प्रशासन सख्त

वहीं जिला स्तर पर जिला निगरानी प्रकोष्ठ विभिन्न संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहा है, ताकि पंजीकरण कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे।अपर समाहर्ता, बक्सर ने दो टूक कहा है कि इस महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी श्रीमती साहिला ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसान पंजीकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाएगा।

सुबह सात बजे से घर-घर किसान पंजीकरण, शत-प्रतिशत लक्ष्य को लेकर प्रशासन सख्त

इसी को ध्यान में रखते हुए शिविरों की अवधि भी बढ़ा दी गई है, ताकि अधिक से अधिक किसान समय पर अपना पंजीकरण करा सकें।जिला प्रशासन ने आम किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंजीकरण शिविर में पहुंचकर अथवा घर पर आने वाले सरकारी कर्मियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए किसान पंजीकरण अवश्य कराएं। इससे उन्हें सभी सरकारी कृषि योजनाओं का सीधा, सरल और पारदर्शी लाभ मिल सके।

सुबह सात बजे से घर-घर किसान पंजीकरण, शत-प्रतिशत लक्ष्य को लेकर प्रशासन सख्त

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।