अनुमंडल परिसर भी नहीं सुरक्षित, दिनदहाड़े बाइक ले उड़े चोर
डुमरांव अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। कार्यालय परिसर में खड़ी बाइक के गायब होने की घटना से वहां आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले में बनहेजी डेरा गांव निवासी गुलाज कुमार ने डुमरांव थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

__कार्यालय परिसर में खड़ी हीरो स्प्लेंडर गायब, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी; पुलिस ने शुरू की छानबीन
केटी न्यूज/डुमरांव।
डुमरांव अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। कार्यालय परिसर में खड़ी बाइक के गायब होने की घटना से वहां आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले में बनहेजी डेरा गांव निवासी गुलाज कुमार ने डुमरांव थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित के अनुसार, वह अपने जरूरी काम से हीरो स्प्लेंडर बाइक से अनुमंडल कार्यालय पहुंचा था। उसने बाइक को परिसर के किनारे खड़ा किया और कार्यालय के अंदर चला गया।

काम निपटाकर जब वह बाहर लौटा तो बाइक अपनी जगह से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस परिसर और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

