Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो. एसके मिश्रा के नाम पर हो बक्सर कलेक्ट्रेट रोड : प्रो. अखिलेश दूबे

बक्सर के प्रसिद्ध गणितज्ञ तथा एमवी कॉलेज के प्रोफेसर रहे स्व. एस के मिश्रा की 80 वी जयंती प्रो एसके मिश्रा फाउंडेशन के कार्यालय में सम्मान समारोह के तौर पर मनाई गई। दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर अखिलेश दुबे ने कहा कि बक्सर के कलेक्ट्रेट रोड का नाम उनके नाम पर रखने की मांग जिला प्रशासन से की..................

प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो. एसके मिश्रा के नाम पर हो बक्सर कलेक्ट्रेट रोड : प्रो. अखिलेश दूबे

प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो. एसके मिश्रा के नाम पर हो बक्सर कलेक्ट्रेट रोड : प्रो. अखिलेश दूबे

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के प्रसिद्ध गणितज्ञ तथा एमवी कॉलेज के प्रोफेसर रहे स्व. एस के मिश्रा की 80 वी जयंती प्रो एसके मिश्रा फाउंडेशन के कार्यालय में सम्मान समारोह के तौर पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवंर सिंह विश्वविद्यालय आरा के वीसी शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने व मंच संचालन सुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। बतौर मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर अखिलेश दुबे ने कहा कि वे हमारे गुरू रहे है।

प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो. एसके मिश्रा के नाम पर हो बक्सर कलेक्ट्रेट रोड : प्रो. अखिलेश दूबे

आज में देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय का प्राध्यापक हूं। यह हमारे गुरू का ही श्रेय है। उन्होंने कहा कि बक्सर के विकास के लिए उन्होंने संकल्प ले रखा है। उन्होंने बक्सर के कलेक्ट्रेट रोड का नाम उनके नाम पर रखने की मांग जिला प्रशासन से की। सीनेट सदस्य संतोष तिवारी एवं उपेन्द्र गौतम ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे गणित के प्रकांड विद्वान थे। जबकि कुलपति ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षक को यथोचित सम्मान मिलना चाहिए। इनके नाम पर प्रशासनिक भवन बना हैं।

प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो. एसके मिश्रा के नाम पर हो बक्सर कलेक्ट्रेट रोड : प्रो. अखिलेश दूबे

परंतु अभी पेंट से लिखा नहीं गया हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही उक्त भवन पर उनका नाम लिखवाया जाएगा। वहीं संस्थान के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने उनको याद करते हुए उनको अजातशत्रु बताया। धन्यावाद ज्ञापन महाविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष दया शंकर त्रिपाठी ने किया। आगंतुकों का स्वागत गोलू तिवारी ने किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो. एसके मिश्रा के नाम पर हो बक्सर कलेक्ट्रेट रोड : प्रो. अखिलेश दूबे

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।