Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

दो पिस्टल व पांच गोली के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

दो पिस्टल व पांच गोली के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

केटी न्यूज/ रोहतास

सोमवार की शाम सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवपुर चितौली गांव से दो पिस्टल व पांच गोली के साथ पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी रोहतास पुलिस के द्वारा की गई है। तीनों लोगों पर आपसी विवाद के बाद हुई गोलीबारी करने का मामला दर्ज था। एसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना 19 सितंबर को हुई थी उसके बाद से ही ये फरार चल रहे थे। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो पुत्रों के साथ पिता भी शामिल है।

अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना के बाद सासाराम मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 465/022 दर्ज करते हुए सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। आशीष भारती ने बताया कि विशेष टीम को जानकारी मिलते ही गांव एवं घर की घेराबंदी की गई। छापेमारी के दौरान अभियुक्तों द्वारा अपने घर के छत पर जाकर हथियार को छुपाने का प्रयास किया गया। परंतु छापेमारी दल द्वारा उसी दौरान विनोद यादव और उसके दो पुत्रों विक्की कुमार उर्फ विकास, मनजीत कुमार को दो देसी पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।