केटी न्यूज/पटना
गुरूवार को पुलिस चौकी में आग लग गई। जिसके कारण थाने में अफरा-तफरी का महौल कायम हो गया। दुघर्टना गुरूवार की दोपहर पटना जिले के दानापुर थाने के सगुनामोड़ पुलिस चौकी में हुई। थाने में मौजूद सिपाहियों के द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड़ को दी गई। परन्तु जबतक पहुंचती तबतक आग की लपटें इतनी भयावह थी कि सबकुछ जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड़ वाहन में मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक 200 से अधिक गोली व पांच राइफल खाक बन गई थी।

राइफ का सिर्फ ढ़ांचा बचा हुआ है। घटना कैसे हुई उसका अभी स्पष्ट नही हो पाया है। वरीय पदाधिकारी जांच में गए है। वहीं थाने में तैनात कर्मीयों के अनुसार शुरूआती दौर में कुछ समान बचाने का प्रयास किया गया। परन्तु आग ने इतनी भयावह रूप ले लिया भागना पड़ा। वहीं कुछ देर के लिए पुरी तरह से यातायात रोक दिया गया था।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।