Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

नया भोजपुर में नशे में धुत पांच गिरफ्तार

शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में देर रात चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में घूम रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

नया भोजपुर में नशे में धुत पांच गिरफ्तार

नया भोजपुर में नशे में धुत पांच गिरफ्तार

नया भोजपुर में नशे में धुत पांच गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में देर रात चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में घूम रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुराना भोजपुर इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे कुछ लोगों को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान उनके व्यवहार पर शक होने पर सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।

नया भोजपुर में नशे में धुत पांच गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में सिमरी थाना क्षेत्र के भीम कुमार साह, सतेंद्र साह और संजय साह के अलावा नया भोजपुर के पियारा पोखरा निवासी अशोक यादव एवं रामदेव यादव शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर ही सभी को हिरासत में ले लिया। बाद में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि शराब पीकर सड़क पर निकलने या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब कारोबारियों और सेवन करने वालों में बेचैनी देखी जा रही है।

नया भोजपुर में नशे में धुत पांच गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।