19 मई को बक्सर में रोजगार शिविर, विभिन्न कंपनियों में 750 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय बक्सर द्वारा 19 मई को संयुक्त श्रम भवन स्थित आईटीआई मैदान परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया जाएगा। रोजगार शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा।


__ स्नातक से लेकर इंटर पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा चयन शिविर
केटी न्यूज/बक्सर
जिला नियोजनालय बक्सर द्वारा 19 मई को संयुक्त श्रम भवन स्थित आईटीआई मैदान परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया जाएगा। रोजगार शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा।शिविर में कुल पांच कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से करीब 750 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें आगास इंडिया फाउंडेशन द्वारा जिला समन्वयक के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।इसी प्रकार व्यवसायी सुरक्षा कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रखंड समन्वयक के 100 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए भी स्नातक योग्यता आवश्यक है तथा वेतन 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।अर्पणा अचार कंपनी द्वारा बिक्री प्रतिनिधि के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इंटर अथवा स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं पाटलिपुत्र प्रॉपर्टी केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रॉपर्टी एजेंट के 250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें वेतन 12 हजार से 30 हजार रुपये तक निर्धारित है।

इसके अलावा दही बुनिया ढाबा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टेली कॉलर, वेटर, सहायक व सफाईकर्मी के 100 पदों पर भर्ती होगी। होटल प्रबंधन से जुड़े अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं तथा कार्यस्थल बिहार के विभिन्न जिलों में रहेगा।नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ शिविर में उपस्थित होने को कहा गया है। उन्होंने जिले के बेरोजगार युवाओं से रोजगार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

