Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

ससुराल में शादी समारोह से लौट रहे रेलवे पूर्व टीसीएम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

ससुराल में शादी समारोह से लौट रहे रेलवे पूर्व टीसीएम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

केटी न्यूज/आरा

ट्रेन से गिरकर रेलवे के रिटायर टीसीएम की मौत दर्दनाक मौत हो गई। घटना आरा रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म के पूर्वी छोर के समीप हुई। गुरुवार की सुबह वह पैसेंजर ट्रेन से वापस अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान आरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के समीप ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया।

ससुराल में शादी समारोह से लौट रहे रेलवे पूर्व टीसीएम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

वे ट्रेन से गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गयी। उनके पॉकेट से मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई। मृतक पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के मोरियांवा गांव  निवासी राम किशुन पासवान 62 पुत्र स्व.जगधर पासवान  थे।

ससुराल में शादी समारोह से लौट रहे रेलवे पूर्व टीसीएम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

वह राजस्थान के बीकानेर से साल 2015 में रिटायर हुए थे। राम किशुन साले के बेटे की शादी में भाग लेने नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव आये थे। रेल पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनके भतीजे अमन कुमार ने बताया कि बुधवार को अपने साले कपिल पासवान के बेटे विकास पासवान की शादी में बहिरो गांव स्थित अपने ससुराल आरा के बहिरो आए थे। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।