Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

खुशखबरी:पटना-वराणसी जाने से मरीजों को मिलेगी मुक्ति असानी से अब मेथोडिस्ट हॉस्पीटल में होगा ईलाज डॉ. शैलेश सिंह मेमोरियल रोटरी डायलिसिस सेंटर का हुआ उद्घाटन

मंगलवार को प्रतापसागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल परिसर में डॉ शैलेश सिंह मेमोरियल रोटरी डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसमें मुख्य अतिथि विपिन चाचन, मेथोडिस्ट अस्पताल प्रतापसागर के निदेशक डॉ. आरके. सिंह, रोटरी के रिजनल डायरेक्टर दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, रोटरी बक्सर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय और डुमरांव राजपरिवार के चन्द्र विजय सिंह मौजूद रहे।

खुशखबरी:पटना-वराणसी जाने से मरीजों को मिलेगी मुक्ति असानी से अब मेथोडिस्ट हॉस्पीटल में होगा ईलाज डॉ. शैलेश सिंह मेमोरियल रोटरी डायलिसिस सेंटर का हुआ उद्घाटन

खुशखबरी:पटना-वराणसी जाने से मरीजों को मिलेगी मुक्ति असानी से अब मेथोडिस्ट हॉस्पीटल में होगा ईलाज डॉ. शैलेश सिंह मेमोरियल रोटरी डायलिसिस सेंटर का हुआ उद्घाटन

-डॉ. एस. सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, रोटरी द्वारा संचालित दूसरा अस्पताल, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई पहल

-बक्सर में आधुनिक डायलिसिस सेवा की शुरुआत, रोगियों को मिलेगा बड़ा लाभ

केटी न्यूज/डुमरांव 

मंगलवार को प्रतापसागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल परिसर में डॉ शैलेश सिंह मेमोरियल रोटरी डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसमें मुख्य अतिथि विपिन चाचन, मेथोडिस्ट अस्पताल प्रतापसागर के निदेशक डॉ. आरके. सिंह, रोटरी के रिजनल डायरेक्टर दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, रोटरी बक्सर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय और डुमरांव राजपरिवार के चन्द्र विजय सिंह मौजूद रहे।  उद्घाटन समारोह में आए सभी अतिथियों का गुलाब का फूल और मोमेंटो देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

खुशखबरी:पटना-वराणसी जाने से मरीजों को मिलेगी मुक्ति असानी से अब मेथोडिस्ट हॉस्पीटल में होगा ईलाज डॉ. शैलेश सिंह मेमोरियल रोटरी डायलिसिस सेंटर का हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद सह कैम्ब्रिज स्कूल डुमरांव के डायरेक्टर टी. एन. चौबे ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने डॉ. शैलेश सिंह  के प्रेरणादायक जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने कहा कि डॉ. शैलेश सिंह एक महान चिकित्सक और मानवीय मूल्यों के प्रतीक थे। उन्होंने नेपाल में आनंद भवन अस्पताल की स्थापना में योगदान दिया, दक्षिण एशिया और अफ्रीका के कई देशों में चिकित्सकीय प्रतिनिधि के रूप में सेवा की, और मदर टेरेसा द्वारा संचालित अनाथालय के सलाहकार भी रहे। बक्सर के प्रतापसागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल के अधीक्षक के रूप में उन्होंने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

खुशखबरी:पटना-वराणसी जाने से मरीजों को मिलेगी मुक्ति असानी से अब मेथोडिस्ट हॉस्पीटल में होगा ईलाज डॉ. शैलेश सिंह मेमोरियल रोटरी डायलिसिस सेंटर का हुआ उद्घाटन

चिलहरी पंचायत की मुखिया विभा देवी ने मेथोडिस्ट अस्पताल को क्षेत्र के लिए संजीवनी करार दिया। वहीं डुमरांव राज परिवार के चन्द्र विजय सिंह ने डॉ. सिंह को एक सद्गुणी व्यक्ति बताया और कहा कि उनके परिवार के महाराज बहादुर कमल सिंह से उनके मधुर संबंध रहे हैं। मेथोडिस्ट अस्पताल के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर डॉ. आर. के. सिंह ने सभी अतिथियों का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया।

खुशखबरी:पटना-वराणसी जाने से मरीजों को मिलेगी मुक्ति असानी से अब मेथोडिस्ट हॉस्पीटल में होगा ईलाज डॉ. शैलेश सिंह मेमोरियल रोटरी डायलिसिस सेंटर का हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम में रोटरी के धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना, सुरेश अग्रवाल, प्रो. उदय शंकर राय, डॉ. मनोज कुमार वर्मा, शशांक शेखर उपाध्याय, मोहन गुप्ता, हितप्रदीप जयसवाल, सरपंच प्रीति देवी, समाजसेवी कतवारू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि रोटरी का पहला अस्पताल डुमरांव में जगदीश आई अस्पताल के रूप में संचालित है। अब दूसरा रोटरी अस्पताल प्रतापसागर में स्थापित कर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य सेवाओं में एक ऐतिहासिक पहल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।