Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

मैंने सुना है कि मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर अंतर्कलह के अटकलों के बीच निशाना साधा है।

मैंने सुना है कि मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं-अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर अंतर्कलह के अटकलों के बीच निशाना साधा है।अखिलेश यादव ने दिल्ली में सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे के बीच कहा कि मौर्या मोहरे को बैलेंस करने के लिए कुछ चल रहा होगा। इसके अलाना उन्होंने कहा,भाजपा ने हर व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। हर व्यवस्था, हर विभाग को बर्बाद कर दिया है।मैंने सुना है कि मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं। वे दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड हैं।मुझे बताइए, क्या सरकार ऐसे चलेगी?…यूपी ऐसे नहीं चलेगा।उन्होंने यूपी की जनता को धोखा दिया है।

मैंने सुना है कि मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं-अखिलेश यादव

बलिया वाले कांड पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा,यूपी में पुलिस को ही पुलिस पकड़ रही है ये लॉ एंड ऑर्डर का हाल है।बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है। कानपुर दंगों में मुसलमानों से करोड़ों वसूले।पुलिस रेट पूछती थी कितना दोगे केवल टांग पर गोली मारे तो।

मैंने सुना है कि मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं-अखिलेश यादव

अखिलेश ने इसके अलावा उन्होंने कांवड़ मार्ग पर नाम लिखने के आदेश पर टिप्पणी करते हुए कहा, यूपी गतिविधियों का सुप्रीम कोर्ट को स्वत संज्ञान लेना चाहिए।अच्छा किया जो सुप्रीम कोर्ट ने नेम प्लेट पर सवाल किया। हम बुलडोज़र संस्कृति के खिलाफ है।बदले की राजनीति का अंत नहीं है। हमने देखा लाइव मर्डर हो रहे हैं। पहला फेक एंकाउंटर के समय ही सरकार कार्रवाई करती, तो आज ये स्थितियां नहीं बनती।पुलिस खुद लूट रही है।आपको भी पता है।

मैंने सुना है कि मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं-अखिलेश यादव

वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर अखिलेश यादव का जवाब दिया है।केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, ‘कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव जी भाजपा को लेकर ग़लतफ़हमी पालने, अति पिछड़ों को निशाना बनाने,अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें।भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है खिलेगा,खिलता रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।