Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

वन नेशन-वन इलेक्शन की बजाय वन नेशन-वन एजुकेशन, वन नेशन-वन हेल्थ की पीएम करें बात दक्षिण भारत में कांग्रेस ही जीतेगी : पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री को वन नेशन-वन इलेक्शन की बजाय वन नेशन-वन एजुकेशन, वन नेशन-वन हेल्थ की बात करनी चाहिए। आज भाजपा से ज्यादा जगहों पर कांग्रेस की सरकार हो गई है। आईएनडीआईए गठबंधन का भी तेजी से विस्तार हो रहा है।

वन नेशन-वन इलेक्शन की बजाय वन नेशन-वन एजुकेशन, वन नेशन-वन हेल्थ की पीएम करें बात  दक्षिण भारत में कांग्रेस ही जीतेगी : पप्पू यादव

केटी न्यूज, पटना। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री को वन नेशन-वन इलेक्शन की बजाय वन नेशन-वन एजुकेशन, वन नेशन-वन हेल्थ की बात करनी चाहिए। आज भाजपा से ज्यादा जगहों पर कांग्रेस की सरकार हो गई है। आईएनडीआईए गठबंधन का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। दक्षिण भारत में कांग्रेस 120 से 130 सीटों पर लोकसभा चुनाव में जीतेगी, यही हाल उत्तर भारत में भी होगा। उन्होंने केके पाठक को नसीहत देते हुए कहा कि आप अच्छा काम कीजिए, लेकिन कानून के दायरे में रहकर। शिक्षकों पर डंडा मत चलाइए।

सदाकत आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की 101 वी जयंती

वही दूसरी ओर कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की 101 वी जयंती एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लहटन चौधरी की 20वीं पुण्यतिथि मनाई। अध्यक्षता विधान परिषद में कांग्रस नेता मदन मोहन झा ने की। झा ने कहा कि दारोगा बाबू कांग्रेस के सम्मानित नेता थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में पिछड़ो दलितों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई, जबकि लहटन चौधरी लम्बे समय तक राज्य सरकार में कृषि, राजस्व एवं स्वास्थ विभाग के मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि वे जिस जिस विभाग के मंत्री रहे वहां उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।