वन स्टॉप सेंटर भर्ती के लिए 18 अप्रैल को साक्षात्कार

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह सदस्य सचिव, जिला स्तरीय चयन समिति बक्सर की ओर से मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर, बक्सर में विभिन्न रोस्टर प्रभावित रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विज्ञापन संख्या 02/2024 के तहत इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

वन स्टॉप सेंटर भर्ती के लिए 18 अप्रैल को साक्षात्कार

__ स्वीकृत अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी पोर्टल पर जारी, मूल प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य

केटी न्यूज/बक्सर:

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह सदस्य सचिव, जिला स्तरीय चयन समिति बक्सर की ओर से मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर, बक्सर में विभिन्न रोस्टर प्रभावित रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विज्ञापन संख्या 02/2024 के तहत इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदन की जांच के उपरांत स्वीकृत एवं अस्वीकृत अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी, बक्सर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

अभ्यर्थी अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। चयन समिति द्वारा स्पष्ट किया गया है कि केवल स्वीकृत अभ्यर्थियों को ही आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि स्क्रूटनी एवं दस्तावेज सत्यापन के पश्चात स्वीकृत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार सुबह 11 बजे से उप विकास आयुक्त, बक्सर के कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न होगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

इनमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, पहचान पत्र एवं अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में भाग नहीं लिया जाएगा, उनके दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पूर्व स्थल पर पहुंचकर सभी औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।