Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

राजपुर पहुंचे जेडीयू प्रदेश सचिव, बोले ऐतिहासिक होगा सीएम का स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित राजपुर आगमन को लेकर इलाके में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जेडीयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने कार्यक्रम स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर तैयारियों की बारीकियों को समझा और कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

राजपुर पहुंचे जेडीयू प्रदेश सचिव, बोले ऐतिहासिक होगा सीएम का स्वागत

राजपुर पहुंचे जेडीयू प्रदेश सचिव, बोले ऐतिहासिक होगा सीएम का स्वागत

केटी न्यूज/बक्सर

प्रदेश सचिव राय ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वागत ऐतिहासिक होगा। उन्होंने दावा किया कि राजपुर में जुटने वाली भीड़ यह साबित करेगी कि जनता आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और सुशासन के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें।

राजपुर पहुंचे जेडीयू प्रदेश सचिव, बोले ऐतिहासिक होगा सीएम का स्वागत

इस दौरान क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर उत्साह दिखाया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, तो वहीं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पानी, बैठने की व्यवस्था और सड़क निर्माण का काम तेजी से जारी है। ग्रामीणों में भी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने की उतावली साफ देखी जा रही है।

राजपुर पहुंचे जेडीयू प्रदेश सचिव, बोले ऐतिहासिक होगा सीएम का स्वागत

विनोद राय ने कहा कि राजपुर की यह ऐतिहासिक घड़ी लोगों की यादों में हमेशा जीवित रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल विकास योजनाओं की सौगात देगा बल्कि कार्यकर्ताओं के हौसले को भी नई उड़ान प्रदान करेगा।राजपुर में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल के बीच यह साफ है कि 6 सितंबर को मुख्यमंत्री का आगमन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसैलाब का उत्सव बनने जा रहा है।

राजपुर पहुंचे जेडीयू प्रदेश सचिव, बोले ऐतिहासिक होगा सीएम का स्वागत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।