Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

जंगलराज रिटर्न्स ! नमामि गंगे प्रोजेक्ट के इंजीनियर को अपराधियों ने मारी गोली

जंगलराज रिटर्न्स ! नमामि गंगे  प्रोजेक्ट के इंजीनियर को अपराधियों ने मारी गोली

केटी न्यूज/पटना/मुगेंर 

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन इस तरह के मामले निकल कर सामने नहीं आते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक इंजीनियर को गोलियों से छलनी कर दिया है। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में चल रहा था काम। 

जंगलराज रिटर्न्स ! नमामि गंगे  प्रोजेक्ट के इंजीनियर को अपराधियों ने मारी गोली

दरअसल, मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में लगे एक इंजीनियर को गोली मार दी गई। इंजीनियर को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इंजीनियर को पैर के नीचे गोली लगी है। इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।

जंगलराज रिटर्न्स ! नमामि गंगे  प्रोजेक्ट के इंजीनियर को अपराधियों ने मारी गोली

वहीं, इस घटना को लेकर इंजीनियर को इलाज के लिए सफियाबाद स्थित इमरजेंसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष पहुंचे। पुलिस ने युवकों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल इंजीनियर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। 

जंगलराज रिटर्न्स ! नमामि गंगे  प्रोजेक्ट के इंजीनियर को अपराधियों ने मारी गोली

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा है। इसके लिए शहर की सड़के की खोदाई भी की जा रही है। शुक्रवार की रात बिंदवारा मोड़ के पास पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की जा रही थी। जहां तीन बजे के आसपास कार से दो युवक पहुंचे और काम में लगे इंजीनियर विपिन कुमार को सड़क की खोदाई करने मना करने लगे। बहस होने लगी। इस बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर इंजीनियर पर गोली चला दी, इंजीनियर के पैर के निचले हिस्से में लगी है।

जंगलराज रिटर्न्स ! नमामि गंगे  प्रोजेक्ट के इंजीनियर को अपराधियों ने मारी गोली

कहते है एसपी 

मुगेंर एसपी जे जे रेड्डी ने कहा कि कासिम बाजार क्षेत्र में चल रहे नमामि गंगे प्रोजेक्ट स्थल पर अपराधियों के द्वारा इंजिनियर को गोलीमारी गई। जिसमें कुछ की पहचान हुई है। वहीं अन्य अपराधियों की जा रही है। ये सभी लोग नमामि गंगे प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे। उसी दौरान गोली चली है। जिसमें इंजिनियर को लगी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।