Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

प्रखंड के कुशलपुर पैक्स का चुनाव 4 फरवरी को कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वही, मतगणना भी उसी दिन चुनाव के बाद संपन्न होगा। निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है।

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

- पूर्व में राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव को कर दिया था स्थगित, निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने दी जानकारी

केटी न्यूज/डुमरांव

प्रखंड के कुशलपुर पैक्स का चुनाव 4 फरवरी को कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वही, मतगणना भी उसी दिन चुनाव के बाद संपन्न होगा। निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि 17 जनवरी को इसका सूचना प्रकाशन करना है। वही, 22 एवं 23 जनवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन फार्म भरे जाएंगे। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि जो अभ्यर्थी पूर्व में नामांकन कर चुके है, उन्हें दुबारा नामांकन करने की जरूरत नहीं है, नये अभ्यर्थी नामांकन फार्म जमा करेंगे। 

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

बीडीओ ने बताया कि 24 एवं 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्कूटनी की जाएगी जबकि 28 फरवरी को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। स्कूटनी व नाम वापसी के बाद यदि चुनावी मैदान में एक से अधिक अभ्यर्थी बचेंगे तो 4 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। इसके ठीक बाद उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। 

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

बीडीओ ने बताया कि पूर्व में राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने कुशलपुर पैक्स के चुनाव को स्थगित कर दिया था। वही, उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि कुशलपुर पैक्स चुनाव में मतदाताओं को जागरूकरे करने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कुशलपुर पैक्स के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही पैक्स चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है।

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

चार फरवरी को होगा कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना, जारी हुई अधिसूचना

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।