गृहनगर में मंत्री उमेश राय का गर्मजोशी से स्वागत, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान

पश्चिम बंगाल सरकार में नगर विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे उमेश राय का शुक्रवार को बक्सर जिले के चौसा और मिश्रवलिया में स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

गृहनगर में मंत्री उमेश राय का गर्मजोशी से स्वागत, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान

केटी न्यूज/बक्सर :

पश्चिम बंगाल सरकार में नगर विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे उमेश राय का शुक्रवार को बक्सर जिले के चौसा और मिश्रवलिया में स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।चौसा पहुंचने पर यादव मोड़ पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने मंत्री उमेश राय का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया तथा उनके मंत्री बनने को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। स्वागत के दौरान कुछ देर तक वहां उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इसके बाद मंत्री उमेश राय मिश्रवलिया गांव पहुंचे, जो उनका ससुराल है। यहां ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान मंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और अपनापन उन्हें जनसेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है।मिश्रवलिया प्रवास के दौरान मंत्री उमेश राय अपने मित्र रिंकू शुक्ला के प्रतिष्ठान बाबा ग्रीनवे ईवी मोटर भी पहुंचे। वहां रिंकू शुक्ला ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने प्रतिष्ठान का अवलोकन करते हुए नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने व्यवसाय की सफलता की कामना करते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में ऐसे प्रयासों की सराहना की।अपने संक्षिप्त प्रवास के बाद मंत्री उमेश राय अपने पैतृक गांव पलिया (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा।इस अवसर पर संतोष राय उर्फ मुन्ना राय, चौसा प्रखंड प्रमुख पति गुड्डू राय, पंकज राय, विनोद शर्मा, अर्जुन राय, धनंजय राय, देवेश उपाध्याय, बबलू राय, मोहन यादव, लट्टू बाबा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।