Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' बुजुर्गों को प्रयागराज महाकुंभ का फ्री में कराएगी दर्शन

हरियाणा सरकार राज्य के बुजुर्गों को प्रयागराज महाकुंभ का दर्शन फ्री में कराएगी।'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' के तहत अब प्रदेश के गरीब परिवार के बुजुर्ग परिवारजनों को सरकारी खर्चे पर प्रयागराज स्थित महाकुंभ तीर्थ के दर्शन करवाए जायेंगे।

'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' बुजुर्गों को प्रयागराज महाकुंभ का  फ्री में कराएगी दर्शन
Naib Singh Saini

केटी न्यूज़/हरियाणा

हरियाणा सरकार राज्य के बुजुर्गों को प्रयागराज महाकुंभ का दर्शन फ्री में कराएगी।'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' के तहत अब प्रदेश के गरीब परिवार के बुजुर्ग परिवारजनों को सरकारी खर्चे पर प्रयागराज स्थित महाकुंभ तीर्थ के दर्शन करवाए जायेंगे।इसके लिए किसी को कोई शुक्ल नहीं देना होगा। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी।

'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' बुजुर्गों को प्रयागराज महाकुंभ का  फ्री में कराएगी दर्शन

सीएम सैनी ने एक्स हैंडल पर कहा कि चंडीगढ़ में प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों के साथ नॉन-स्टॉप सरकार के 100 दिनों में हुए कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।नायब सैनी ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट पोर्टल को निरंतर अपडेट करना सुनिश्चित करें और अपने-अपने विभागों में 'सिटिज़न चार्टर' पर विशेष फोकस करते हुए इसे गंभीरता से लागू करें। टीम हरियाणा द्वारा जन संवाद के माध्यम से आये सभी कार्यों को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका समाधान करें।  

'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' बुजुर्गों को प्रयागराज महाकुंभ का  फ्री में कराएगी दर्शन

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सचिव अपने-अपने अधीन विभागों में औचक निरीक्षण करें ताकि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार का कोई विलम्ब न हो। सभी अधिकारी संकल्प पत्र अनुसार अपने सम्बंधित विभाग में जनहित की योजनाओं की रचना करते हुए जल्द से जल्द इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। आमजन की शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता व तत्परता से करें, देरी होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।