केटी न्यूज/नावानगर
वासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत हुई युवती को पुलिस ने गुरुवार को डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया है। युवती का अपहरण 6 दिन पूर्व शादी की नियत से करने का मामला सामने आया था। हालांकि अपहरणकर्ता पुलिस की आने की भनक पर युवती को छोड़कर भाग निकला है। पुलिस ने बरामद युवती के 164 के बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट भेज दिया है। बता दें कि बीते सप्ताह इंटर की परीक्षा देने डुमरांव गई युवती की

अपहरण शादी की नियत से हो गई थी। जिसके बाद युवती के पिता ने अपने दूर के रिश्तेदार नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव निवासी मृत्युंजय सिंह के पुत्र अमन कुमार पर वासुदेवा ओपी में नामजद एफआईआर दर्ज कराया था। दर्ज एफआईआर पर वासुदेवा पुलिस ने 6 दिन बाद युवती को बरामद कर लिया। इधर वासुदेवा ओपीध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि अपहरण मामले में नामजद युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।