रामनवमी से पहले पुलिस का सख्त एक्शन, 136 लीटर शराब जब्त

रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 136 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

रामनवमी से पहले पुलिस का सख्त एक्शन, 136 लीटर शराब जब्त

केटी न्यूज/राजपुर

रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 136 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप बिहार में खपाने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर नागपुर-रामपुर पथ पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खीरी गांव निवासी भूलन ठाकुर, मंतोष तिवारी और हंकारपुर गांव निवासी गोपाल चौहान के रूप में हुई है। फरार आरोपी गोलू चौहान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइकों को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।