भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम बिहार आगमन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बिहार आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 09 फरवरी को पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई बक्सर द्वारा जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय अहिरौली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की।
-- बक्सर भाजपा ने की जिला स्तरीय बैठक, तैयारियांे को दिया गया अंतिम रूप
केटी न्यूज/बक्सर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बिहार आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 09 फरवरी को पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई बक्सर द्वारा जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय अहिरौली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम बिहार आगमन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बक्सर धाम की मिट्टी में अद्भुत और अदम्य शक्ति है, जिसका प्रभाव आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ताओं ने गर्व के साथ कहा कि नितिन नवीन पूर्व में बक्सर जिले के प्रभारी मंत्री रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में बक्सर को “बक्सर धाम” के रूप में विकसित करने हेतु जिला प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव दिए गए थे।वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में बक्सर भाजपा को नया आयाम मिला और संगठन को मजबूती प्राप्त हुई।

बैठक में सभी मंचों, मोर्चों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, जिला प्रभारी, जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, पूर्व जिला अध्यक्षों एवं पूर्व जिला पदाधिकारियों को आगामी 09 फरवरी को पटना चलने का निमंत्रण एवं आग्रह किया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन पर उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए बक्सर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता 09 फरवरी को पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मण शर्मा, निर्भय राय, रमेश गुप्ता, सुनील सिंह, सतीष त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, कंचन देवी, नंदलाल पंडित तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

