रविकांत कुशवाहा बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रदेश महासचिव, समर्थकों में खुशी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डुमरांव क्षेत्र के युवा नेता रविकांत कुशवाहा को पार्टी का युवा प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

रविकांत कुशवाहा बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रदेश महासचिव, समर्थकों में खुशी

__ युवाओं को संगठित कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी, समर्थकों ने दी बधाई

रविकांत कुशवाहा बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रदेश महासचिव

केटी न्यूज/डुमरांव।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डुमरांव क्षेत्र के युवा नेता रविकांत कुशवाहा को पार्टी का युवा प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और नवनियुक्त युवा प्रदेश महासचिव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यकर्ताओं ने कहा कि रविकांत कुशवाहा के संगठनात्मक अनुभव और युवाओं के बीच सक्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके प्रदेश महासचिव बनने से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह बढ़ा है। समर्थकों का कहना है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे युवाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही उन्हें सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस मौके पर संदीप कुशवाहा, पप्पू सिंह, देवेंद्र प्रियदर्शी, मुखिया सिंह कुशवाहा और जयनाथ सिंह समेत अन्य समर्थकों ने रविकांत कुशवाहा को बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों का विस्तार होगा।समर्थकों ने कहा कि आज के दौर में युवाओं की भागीदारी किसी भी राजनीतिक संगठन को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में रविकांत कुशवाहा को मिली जिम्मेदारी से युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने और उन्हें नई दिशा देने में मदद मिलेगी।वहीं, रविकांत कुशवाहा ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व और समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से काम करने की बात कही। उनके मनोनयन को लेकर क्षेत्र में लगातार बधाइयों का दौर जारी है।