Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा
Keshav Times

महिलाओं की भागीदारी से दमदार होगी 20 जुलाई की महापंचायत - रवि उज्ज्वल

डुमरांव प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने 20 जुलाई को प्रस्तावित दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यह महापंचायत सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई का एक बड़ा मंच साबित होगा।

महिलाओं की भागीदारी से दमदार होगी 20 जुलाई की महापंचायत - रवि उज्ज्वल

महिलाओं की भागीदारी से दमदार होगी 20 जुलाई की महापंचायत - रवि उज्ज्वल

केटी न्यूज/डुमरांव

रवि उज्ज्वल ने कहा कि आज भी समाज के 90 प्रतिशत लोग अपने अधिकारों और भागीदारी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस नेता के साथ यह 90 प्रतिशत आबादी खड़ी होगी, जीत उसी की होगी। लेकिन यह साथ उसे ही मिलेगा, जो इनके अधिकार की बात करेगा, उनके हक की लड़ाई लड़ेगा और निस्वार्थ भाव से उनके साथ खड़ा होगा।

महिलाओं की भागीदारी से दमदार होगी 20 जुलाई की महापंचायत - रवि उज्ज्वल

उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में महिलाओं की भी भारी भागीदारी देखी जा रही है। गांव-गांव में महिलाओं का जोश और जागरूकता इस बात का संकेत है कि अब वे भी अपने अधिकारों को लेकर सजग हो चुकी हैं। महिलाओं की उपस्थिति इस आयोजन को और भी सशक्त बनाएगी।

महिलाओं की भागीदारी से दमदार होगी 20 जुलाई की महापंचायत - रवि उज्ज्वल

दौरे के दौरान उनके साथ बीरेंद्र कुशवाह, तेज नारायण, अमन कुमार, राम वचन, मदन साहनी एवं सत्यनारायण ठाकुर भी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।