केटी न्यूज/बक्सर
गुरूवार की सुबह बक्सर गोलम्बर के नजदीक सैनिक कॉलोनी में बाबा धर्मकांटा के नजदीक अज्ञात युवक की शव मिलने से सनसनी मच गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मुफ्स्सिल थाना को सूचना दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पुहंची और युवक की पहचान व घटना जांच में जूट गयी। युवक का उम्र लगभग 30-32 साल के लगभग होगारंग काला है। काला जुता, सफेद जींस, टी-शर्ट पहना हुआ है। ग्रामीण के अनुसार मृत का शव लगभग 24-36 घंटा पुराना है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान अबतक नहीं हो सका है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।