दरभंगा पहुंच जदयू नेता रवि उज्जव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के निधन पर जताया शोक

जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने मंगलवार को संजय सरावगी की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस क्रम में वे दरभंगा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

दरभंगा पहुंच जदयू नेता रवि उज्जव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के निधन पर जताया शोक

केटी न्यूज/डुमरांव

जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने मंगलवार को संजय सरावगी की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस क्रम में वे दरभंगा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने कहा कि माता-पिता का साया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है और उनका निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर नमन किया।

उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता अमित झा तथा विकास कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत के व्यक्तित्व एवं उनके स्नेहिल स्वभाव को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

ज्ञात हो कि संजय सरावगी की माता के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लगातार उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी जा रही है।रवि उज्जवल कुशवाहा ने अंत में कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।