कटे कनेक्शन के बाद भी चल रहा था आरओ प्लांट, बिजली चोरी में लाखों का जुर्माना

बलिहार क्षेत्र में बिजली विभाग ने अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यावसायिक परिसर में संचालित आरओ प्लांट का भंडाफोड़ किया है। विभागीय टीम ने छापेमारी के दौरान पाया कि पूर्व में बकाया बिल के कारण काटे गए कनेक्शन के बावजूद उपभोक्ता चोरी की बिजली से प्लांट चला रहा था।

कटे कनेक्शन के बाद भी चल रहा था आरओ प्लांट, बिजली चोरी में लाखों का जुर्माना

केटी न्यूज/डुमरांव

बलिहार क्षेत्र में बिजली विभाग ने अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यावसायिक परिसर में संचालित आरओ प्लांट का भंडाफोड़ किया है। विभागीय टीम ने छापेमारी के दौरान पाया कि पूर्व में बकाया बिल के कारण काटे गए कनेक्शन के बावजूद उपभोक्ता चोरी की बिजली से प्लांट चला रहा था।सहायक विद्युत अभियंता अर्जुन वर्मा और कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने ब्रजेश सिंह के परिसर में जांच की। निरीक्षण में सामने आया कि करीब 29,230 रुपये बकाया होने के कारण कनेक्शन पहले ही विच्छेदित कर दिया गया था।इसके बावजूद संचालक द्वारा एलटी लाइन से अवैध रूप से ‘टोका’ लगाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

मौके पर लगभग 4.810 किलोवाट का अवैध लोड भी पाया गया।अधिकारियों के अनुसार, इस अवैध खपत से बिजली कंपनी को करीब 3,87,427 रुपये का नुकसान हुआ है। बकाया राशि को जोड़ते हुए कुल 4,16,657 रुपये का जुर्माना संबंधित उपभोक्ता पर लगाया गया है।छापेमारी के दौरान उपभोक्ता के मौजूद रहने और मीटर जब्त करने में बाधा डालने की भी जानकारी सामने आई है। इस संबंध में विभाग द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजस्व नुकसान रोकने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य उपभोक्ताओं को भी सख्त संदेश गया है।