Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार
Keshav Times

संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बने कांग्रेस के प्रत्याशी

बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने एक बार फिर संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पर भरोसा जताया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में वे कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी होंगे। इस घोषणा के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बने कांग्रेस के प्रत्याशी

संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बने कांग्रेस के प्रत्याशी

-- लगातार तीसरी बार बक्सर सदर से कांग्रेस ने जताया भरोसा

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने एक बार फिर संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पर भरोसा जताया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में वे कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी होंगे। इस घोषणा के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बने कांग्रेस के प्रत्याशी

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस स्वागत समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। डॉ. पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि बीते दस वर्षों में मुन्ना तिवारी ने बक्सर सदर क्षेत्र में जनहित के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है।

संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बने कांग्रेस के प्रत्याशी

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन के सहयोग से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ बक्सर की जीत नहीं, बल्कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाना है, ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके।

संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बने कांग्रेस के प्रत्याशी

उन्होंने आगे कहा कि बक्सर की जनता ने हमेशा सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब दिया है और इस बार भी बाहरी तत्वों को हराकर अपने माटी के सपूत मुन्ना तिवारी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।  वहीं, जिलाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को राजपुर विधानसभा के प्रत्याशी विश्वनाथ राम और बक्सर सदर विधानसभा के प्रत्याशी मुन्ना तिवारी नामांकन दाखिल करेंगे।

संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बने कांग्रेस के प्रत्याशी

इस मौके पर डॉ. पांडेय ने सभी कांग्रेस और महागठबंधन समर्थकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में नामांकन समारोह में शामिल होकर मुन्ना तिवारी को आशीर्वाद दें।

संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बने कांग्रेस के प्रत्याशी

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें भृगुनाथ तिवारी, संजय कुमार दुबे, अनिल उपाध्याय, अभय मिश्रा, रोहित उपाध्याय, अभिषेक कुमार जायसवाल, राजद नगर अध्यक्ष शाहबाज अख्तर, सुनील पांडे, गुलाब अंसारी, संतोष सिंह, नीरज सिंह, राजेंद्र ओझा, वीरेंद्र राम, तुषार यादव, जसीम अख्तर, सारिक खान, शाहिद और हजारों समर्थक शामिल थे।

संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी बने कांग्रेस के प्रत्याशी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।