Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

24 घंटे में स्कूल चोरी का खुलासा, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

सिकरौल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़का गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गए विद्यालय के तीन सीलिंग फैन बरामद कर लिए हैं। साथ ही एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

24 घंटे में स्कूल चोरी का खुलासा, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में स्कूल चोरी का खुलासा, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/नावानगर

सिकरौल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़का गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गए विद्यालय के तीन सीलिंग फैन बरामद कर लिए हैं। साथ ही एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सावित्री सिंह ने सोमवार को स्कूल से सामान चोरी होने की शिकायत सिकरौल थाना में दर्ज कराई थी। प्राथमिकी मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी में शामिल सभी आरोपियों को दबोच लिया।

24 घंटे में स्कूल चोरी का खुलासा, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के तीनों सीलिंग फैन भी बरामद कर लिए गए। थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बड़का गांव निवासी रवि रंजन कुमार, रंजन यादव, राहुल चौधरी तथा एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा सतुहड़ी गांव निवासी मुन्ना राम को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने भी चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

24 घंटे में स्कूल चोरी का खुलासा, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।