Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

बगीचे में मुसहर दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

बगीचे में मुसहर दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

केटी न्यूज/गाजीपुर

बगीचे में मुसहर दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव के दक्षिण स्थित बगीचे में मुसहर दंपत्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है। बताते चलें कि करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के दक्षिण तरफ बाग में थाना क्षेत्र के करकटपुर निवासी मेल्हू मुसहर पुत्र स्व. सीताराम मुसहर (62) तथा मेल्हू मुसहर की पत्नी सुलेखया देवी मृत अवस्था में पाई गई।

बगीचे में मुसहर दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

ग्रामीणों की सूचना पर करीमुद्दीनपुर के थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह दलबल के साथ पहुंचे और  छानबीन की। घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद महिला के हाथ में चूड़ी से कटे का निशान पाया गया। इसके अलावा उसका पेट फुला हुआ था। मामले की तहकीकात के बाद उपस्थित लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मृतक के बारे में डिटेल जानकारी मिली। उपस्थित लोगों ने बताया कि यह दोनों पति-पत्नी हैं।

बगीचे में मुसहर दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

इसका नाम क्रमशः मेल्हू मुसहर व सुलेखिया देवी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान को सूचित कर मौके पर बुला कर लाश की तफ्तीश करने के बाद कब्जे में लेकर थाने ले गई। थाने ले जाने के बाद पुलिस में परिजनों को सूचना देकर थाने पर बुलाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपस्थित लोगों ने बताया कि मेल्हू तथा उसकी पत्नी प्रतिदिन क्षेत्र में घूम कर लकड़ी काटकर उसे बेचने का काम करते थे।

बगीचे में मुसहर दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

शाम के समय वह नशे में धुत होकर खेतों के रास्ते अपने घर को जाते हुए दिखाई दे देते थे। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। एसओ ने बताया कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना स्‍पष्‍ट हो पाएगी। ऐसे पूरे इलाके में चर्चा है कि दंपति की मौत के पीछे कोई बड़ा रहस्य हो सकता है। कुछ लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।