Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार
Keshav Times

17 लाख रुपये के गबन के आरोप में सोहांव उप डाकपाल गिरफ्तार

बलिया। नरही पुलिस ने मंगलवार रात को सोहांव उप डाकघर से 17 लाख रुपये का गबन करने वाले उप डाकपाल राजेश कुमार को उसके घर, ग्राम ठकुरी, थाना पालीगंज, जनपद पटना, बिहार से गिरफ्तार किया।

17 लाख रुपये के गबन के आरोप में सोहांव उप डाकपाल गिरफ्तार

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  नरही पुलिस ने मंगलवार रात को सोहांव उप डाकघर से 17 लाख रुपये का गबन करने वाले उप डाकपाल राजेश कुमार को उसके घर, ग्राम ठकुरी, थाना पालीगंज, जनपद पटना, बिहार से गिरफ्तार किया। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने मीडिया के सामने दी। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

बताया गया है कि नरही थाने में श्यामा चरण मिश्र, सहायक डाक अधीक्षक, ने 6 दिसंबर 2023 को सोहांव उप डाकघर का वार्षिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सरकारी नकदी की कमी पाई गई, जिसके बाद इस मामले की सूचना अधीक्षक डाकघर बलिया मंडल को दी गई। इस पर राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया।

गबन की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई, जिसमें श्यामा चरण मिश्र अध्यक्ष और अंगद कुमार यादव सदस्य नामित किए गए। राजेश कुमार 26 जून 2023 से 11 दिसंबर 2023 तक उप डाकपाल के रूप में काम कर रहा था, और इस अवधि में 17 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया।

नरही पुलिस ने इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू की। मंगलवार रात को राजेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।