अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर बक्सर में गायब हो गये उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा 20 मिनट तक हलाकान होते रहे अधिकारी, मचा रहा हड़कंप
मंगलवार को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा बक्सर मुख्यालय पहुंचे थे। इस क्रम में लगभग 9 बजे वो बक्सर सक्रिट हाउस पहुंचे, जहां उन्हें डीएम व एसपी के नेतृत्व में बक्सर पुलिस के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उनका काफिला डीआरसीसी भवन के लिए रवाना हुआ।

- ज्योति चौक से काफिले अलग हुई उपमुख्यमंत्री की गाड़ी, खोजते रहे डीएम व एसपी
केटी न्यूज/बक्सर
मंगलवार को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा बक्सर मुख्यालय पहुंचे थे। इस क्रम में लगभग 9 बजे वो बक्सर सक्रिट हाउस पहुंचे, जहां उन्हें डीएम व एसपी के नेतृत्व में बक्सर पुलिस के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उनका काफिला डीआरसीसी भवन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान काफिले का नेतृत्व करते हुए डीएम व एसपी के साथ-साथ सभी अधिकारियों का वाहन डीआरसीसी पहुंच गया। लेकिन, काफिले के साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का वाहन नहीं पहुंचा, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गई। उपमुख्यमंत्री के वाहन की ट्रैकिंग के लिए पूरा सिस्टम लग गया।
घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री का काफिला सक्रिट हाउस से डीआरसीसी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन ज्योति चौक पर आते ही उपमुख्यमंत्री की गाड़ी बिना किसी पूर्व सूचना के ही बाई पास की ओर मुड़ गई। यह न तो प्रशासन को पता था और न ही पुलिस को। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के द्वारा सोमवार की शाम को सोशल साइट पर तस्वीर डालकर बक्सर के दौरे के संबंध में जानकारी दी गई थी। इस क्रम में उपमुख्यमंत्री के द्वारा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए भाजपा नेता प्रदीप राय से मिलने उनके निजी होटल पहुंचे।
उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह समेत अन्य बड़ी हस्तियां भी मौजूद रही। इधर प्रशासन और पुलिस लगभग 20 से 25 मिनट तक समाहरणालय के इर्द्र-गिर्द्र व डीआरसीसी के बीच चक्कर काटते रहे। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा नगर थाना से संपर्क किया गया, जहां उन्हें पता चला कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा जी वैष्णवी होटल पहुंचकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात व जिले की राजनीतिक समिकरण पर चर्चा कर रहे हैं। बक्सर जिले में बीजेपी की परचम एक बार फिर कैसे लहराया जाय। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम लाव-लस्कर के साथ उन्हें लेने पहुंचे। हालांकि, काफिले में मौजूद कई वरीय अधिकारियों से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अचानक गायब होने के संबंध में सवाल पूछते ही कुछ लोगों ने चुप्पी साध ली तो वहीं कई अधिकारी हंसते हुए सवाल को टाल दिया गया।