छठ घाटों पर सख्त निगरानी, सुरक्षा चाक-चौबंद कर पुलिस ने बढ़ाया भरोसा

चैती छठ महापर्व के मद्देनजर नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभिन्न छठ घाटों पर व्यापक निरीक्षण और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया गया, जिससे व्रतियों में भरोसे का माहौल बना रहा।

छठ घाटों पर सख्त निगरानी, सुरक्षा चाक-चौबंद कर पुलिस ने बढ़ाया भरोसा

केटी न्यूज/डुमरांव

चैती छठ महापर्व के मद्देनजर नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभिन्न छठ घाटों पर व्यापक निरीक्षण और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया गया, जिससे व्रतियों में भरोसे का माहौल बना रहा।मंगलवार को थानाध्यक्ष चंदन कुमार और अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख घाटों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नावाडेरा, गोपाल डेरा, प्रताप सागर, चिलहरी, पुराना भोजपुर और नया भोजपुर के घाटों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अधिकारियों ने घाटों तक जाने वाले अस्थायी मार्ग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जलस्तर की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस द्वारा भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई थी। जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। रात के समय भी पेट्रोलिंग बढ़ाई गई, खासकर संवेदनशील घाटों पर लगातार निगरानी रखी गई।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों से संवाद कर सहयोग की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा गया। सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के चलते घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त किया और पुलिस की सक्रियता की सराहना की।