Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

एक करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

एक करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/गाजीपुर

एक करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए है। जिसकी जानकारी गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।उन्होंनेने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर की देखरेख में सोमवार को स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस की टीम के साथ निरीक्षक अपराध सुरेंद्रनाथ ने मुखबीर की सूचना पर अन्तर जनपदीय हेरोइन तस्कर गिरोह को जमानिया मोड़ गाजीपुर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

एक करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए अभियुक्तगणों में गंगाराम पुत्र स्व0 सूरज लाल निवासी नेवला थाना मसौली जिला बाराबंकी, मनोहर प्रसाद कसेरा पुत्र स्व0 अन्नू प्रसाद कसेरा निवासी नवाबगंज थाना कोतवाली गाजीपुर, सुधीर कुमार राय पुत्र स्व0 विश्वनाथ राय निवासी बेटावर कला थाना जमानिया जिला गाजीपुर को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 1124 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ), दो प्लास्टिक की बोतल में 04 लीटर एसीटिल क्लोराइड व बिक्री का 62,100 रू0, 01 अदद स्कूटी वाहन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली गाजीपुर में अन्तर्गत धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।