एनएच-922 पर खड़ी पिकअप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, मछली कारोबारी गंभीर; अज्ञात चालक पर केस

पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मछली कारोबारी के मामले में कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल कारोबारी के पुत्र के लिखित आवेदन के आधार पर की है।

एनएच-922 पर खड़ी पिकअप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, मछली कारोबारी गंभीर; अज्ञात चालक पर केस

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मछली कारोबारी के मामले में कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल कारोबारी के पुत्र के लिखित आवेदन के आधार पर की है।थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुराना भोजपुर गांव निवासी मछली कारोबारी जयनाथ आठ जून को सुधा डेयरी की पिकअप वाहन पर सवार होकर मछली खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन नुआंव गांव के समीप पहुंचा, जहां चालक दूध के खाली केन उतारने के लिए पिकअप को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर (एमपी-19/जेडटी-8623) ने खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में जयनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कारोबारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल, बक्सर रेफर किया गया। वर्तमान में उनका इलाज वहीं चल रहा है।

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्रेलर और उसके चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।