वैना की रात क्रिकेट के नाम, आरा 11 ने पनियारी टीम को 52 रन से हराकर बनी चैम्पियन

प्रखंड के वैना गांव में एकता क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में आरा 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनियारी को 52 रनों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

वैना की रात क्रिकेट के नाम, आरा 11 ने पनियारी टीम को 52 रन से हराकर बनी चैम्पियन

केटी न्यूज/नावानगर।

प्रखंड के वैना गांव में एकता क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में आरा 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनियारी को 52 रनों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। टूर्नामेंट का उद्घाटन डुमरांव विधायक राहुल सिंह, विधान परिषद प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद, द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के निदेशक अमरेंद्र राजेश, पूर्व मुखिया ब्रज किशोर पांडेय और जिला परिषद सदस्य राजू यादव ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के मौके पर विधायक राहुल सिंह ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और फूलमाला देकर स्वागत किया गया।इस प्रतियोगिता में बाली, पनियारी, ढकाइच, बिक्रमगंज, केसठ, किरनी, कडसर, गिरिधर बरांव और चनवथ समेत कुल 16 गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मैदान पर जुटी रही।क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार और सचिव गौतम गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पिछले चार वर्षों से लगातार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। आयोजन में क्लब के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।