Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

हवाला के 40 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

हवाला के 40 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

सीओ ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की

केटी न्यूज/चंदौली

हवाला के 40 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से एक व्य​क्ति को हवाला के चालीस लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा है। रुपये और हवाला कारोबारी को वाराणसी से आए इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है।  आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग करेगी। सोमवार को पीडीडीयू जीआरपी ने सीओ रेलवे कुंअर प्रभात सिंह ने वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी। 

हवाला के 40 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि माघ मेला के दौरान स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लगातार गश्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार ​सिंह और आरपीएफ दिलदारनगर के निरीक्षक बाल गंगाधर के नेतृत्व में दिलदारनगर चौकी के प्रभारी रावेन्द्र कुमार​ मिश्र और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश कर रही थी।

हवाला के 40 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

इसी बीच रविवार की देर शाम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पिट्ठू बैग लिए व्य​क्ति संदिग्ध हाल में टहलता दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से 40 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ करने पर व्य​क्ति ने अपना नाम इंद्रचंद्र शर्मा निवासी तेजरासर बिकानेर हाल पता एग्जीविशन रोड गांधी मैदान के पास पटना बताया। वह रुपयों के संबंध में कोई कागतात नहीं दिखा सका।

हवाला के 40 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

उसने बताया कि यह पैसा हवाला कारोबार का है। इसे दिलदारनगर से पटना ले जाना था। जीआरपी ने रुपये बरामद कर इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी। सोमवार को टीम के पीडीडीयू जीआरपी में आने पर रुपये और आरोपी को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है। सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने रुपये बरामद करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।