Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

हीट स्ट्रोक के चलते छोटी बहन की मौत, बड़ी की हालत गंभीर

हीट स्ट्रोक के चलते छोटी बहन की मौत, बड़ी की हालत गंभीर
मृतक राखी कुमारी फोटो रोते विलखते परिजन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव की रहने वाली थी मृतका

शुक्रवार की रात से दोनों बहनों को हो रही थी उल्टी और दस्त

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार सुबह छोटी बहन ने तोड़ा दम

सदर अस्पताल के डॉक्टर बोले, डिहाइड्रेशन की शिकार थी दोनों बहनें

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर में हीट स्ट्रोक ने एक और जान ले ली। शनिवार की सुबह एक बच्ची की मौत हो गयी। उसकी बड़ी बहन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार की रात से ही दोनों बहनों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। शनिवार की सुबह आरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान छोटी बहन ने दम तोड़ दिया। मृत बच्ची मुफस्सिल थाने के छोटकी सनदिया गांव निवासी विक्की चौधरी की छह वर्षीया पुत्री राखी कुमारी थी। उसकी बड़ी बहन सोनाली का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बच्चियों के चाचा पप्पू चौधरी ने बताया कि इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार की रात अचानक दोनों को उल्टी और दस्त होने लगी। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। उसके बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज कराने के बाद शनिवार की सुबह दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा डायरिया होने की बात कह दोनों को सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गयी। लिहाजा दोनों को वापस आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान राखी की मौत हो गई। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद ऑन ड्यूटी डॉक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों को डिहाइड्रेशन हो गया था। इसके कारण एक बच्ची की मौत हो गयी। हालांकि मृतका की बड़ी बहन की स्थिति नियंत्रण में है। 

मौत के बाद राखी के घर में मचा कोहराम 

मिली जानकारी के मुताबिक राखी अपने तीन बहन और एक भाई के बीच में मांझिल थी। उसके परिवार में मां मीरा देवी, बहन सलोनी कुमारी, छोटी कुमारी और भाई विवेक कुमार है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां मीरा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।