जमौली पुल पर हथियार लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
राजपुर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जमौली गांव निवासी वशिष्ठ कुमार, पिता शिव साजन के रूप में हुई है।

__ गुप्त सूचना पर राजपुर पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद; पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
केटी न्यूज/राजपुर।
राजपुर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जमौली गांव निवासी वशिष्ठ कुमार, पिता शिव साजन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक देसी पिस्तौल बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, सोमवार की देर रात थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक जमौली पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और उसकी कमर में देसी हथियार लगा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निवास कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने गोपनीय तरीके से मौके की घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को दबोच लिया।

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। हथियार बरामद होते ही पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने हथियार रखने के संबंध में उससे जानकारी जुटाने के साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वशिष्ठ कुमार जमौली गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व से कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। हालांकि, बिना लाइसेंस हथियार रखने के मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।मंगलवार को पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास देसी पिस्तौल कहां से आया और वह हथियार लेकर देर रात जमौली पुल के समीप किस उद्देश्य से घूम रहा था।

