Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

बनौली लूट कांड में आरोपित गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद

बनौली लूट कांड में आरोपित गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद

- अबतक चार आरोपित गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

केटी न्यूज/आरा

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली मोड़ के पास जुलाई में बाइक लूट कांड में पुलिस ने फिर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह तरारी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव का रहने वाला मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ पिंकी राज का पुत्र लव कुमार उर्फ बरू है। उसकी निशानदेही पर लूटी गयी बाइक भी बरामद कर ली गयी है। इस मामले में पुलिस द्वारा अबतक चार आरोपित आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई की देर शाम सहार के सेवथा गांव निवासी राहुल कुमार आरा से बाइक से गांव लौट रहा था। तभी खैरा-सहार रोड पर बनौली मोड़ के पास पिस्टल के बल पर उसकी बाइक, मोबाइल और पैसे छीन लिया गया था।

उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी। टीम द्वारा तकनीकी जांच के आधार पर अबतक घटना में शामिल चार लुटेरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसी क्रम में मंगलवार की रात डिलिया निवासी लव कुमार उर्फ बरू को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर लूटी गयी बाइक भी बरामद कर ली गयी। टीम में थानाध्यक्ष नीता कुमारी, एएसआई रामयश आर्य और डीआईयू के दारोगा सुदेह कुमार शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।