ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास की बनी कार्ययोजना

प्रखंड के केसठ पंचायत सरकार भवन परिसर में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास की बनी कार्ययोजना

केटी न्यूज/ केसठ।

प्रखंड के केसठ पंचायत सरकार भवन परिसर में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।ग्राम सभा के दौरान सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत पंचायत के विकास के लिए विभिन्न कार्यों की कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान पंचायत के सभी वर्गों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता वाले कार्यों पर चर्चा की गई। मुखिया ने कहा कि ग्राम सभा में निर्धारित योजनाओं के आधार पर पंचायत के विकास के लिए सरकार की ओर से राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में स्वच्छता, नली-गली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, मनरेगा सहित पंचायत की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पंचायत स्तर पर जरूरत के अनुसार योजनाओं का चयन कर उन्हें विकास योजना में शामिल करने पर जोर दिया गया।इस दौरान ग्राम सभा सुधार महोत्सव के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा ग्राम सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने को लेकर भी जानकारी दी गई। साथ ही मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्यों और उसके प्रावधानों पर चर्चा की गई।मौके पर पंचायत सचिव अभय कुमार, पीआरएस जितेंद्र कुमार सहित पंचायत के अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।