महादलित टोलों के लिए केसठ में विशेष शिविर आज से, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के तहत संचालित डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के महादलित टोलों में विशेष शिविरों का आयोजन गुरुवार से शुरू होगा। इसको लेकर प्रखंड प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और माइक्रोप्लान जारी कर दिया गया है।प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के वंचित पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है।
केटी न्यूज/केसठ ।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के तहत संचालित डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के महादलित टोलों में विशेष शिविरों का आयोजन गुरुवार से शुरू होगा। इसको लेकर प्रखंड प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और माइक्रोप्लान जारी कर दिया गया है।प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के वंचित पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी 22 योजनाओं के तहत शिविर लगाए गए थे, लेकिन अब भी कई लाभार्थी योजनाओं से वंचित हैं। ऐसे में इस अभियान के माध्यम से सभी पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा।

बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे शिविर में उपस्थित रहकर ऑन-द-स्पॉट आवेदन की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें, ताकि लोगों को तत्काल लाभ मिल सके।प्रखंड प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल को पंचायत सरकार भवन केसठ,17 अप्रैल को पंचायत भवन, कतिकनार तथा 18 अप्रैल को पंचायत भवन, रामपुर में आयोजित की जाएगी शिविरों के सफल संचालन के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ विकास मित्र, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक एवं कार्यपालक सहायकों की टीम तैनात रहेगी, जो मौके पर ही आवेदनों का निष्पादन करेगी।प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

