स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की पहल

जिले में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की पहल

__स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की पहल, 17 सितंबर से चलेगा विशेष अभियान

__दो अक्टूबर तक श्रमदान से लेकर प्लास्टिक मुक्त

 __ अभियान तक होंगी विविध गतिविधियां, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर चलेगा जागरूकता अभियान

केटी न्यूज/बक्सर।

जिले में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अभियान की सभी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का निर्देश दिया।बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक जिलेभर में स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई, स्वच्छता चौपाल, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम तथा मानव श्रृंखला सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रखते हुए आम लोगों में स्वच्छता के प्रति स्थायी व्यवहार विकसित करना है।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी प्रभावी हो सकता है, जब इसमें प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान की गतिविधियों को महज औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे जनभागीदारी के साथ जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। गांवों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और सामुदायिक क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर देने को कहा गया।बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने अभियान के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों, उनकी समय-सारिणी और संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर भी चर्चा की।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक, जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार, व्यवहार परिवर्तन एवं जनसूचना से जुड़े पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा स्वच्छता एवं जल-स्वच्छता क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के साथ लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में सामूहिक सहभागिता को इसकी सफलता का आधार बनाया गया है।