प्रो. बी.के. सिंह के पिता को जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने दी श्रद्धांजलि, कहा— गांव से जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी पहचान

जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने शनिवार को नवानगर प्रखंड के भटौली गांव पहुंचकर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बी.के. सिंह के पिता स्वर्गीय मृत्युंजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रो. बी.के. सिंह के पिता को जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने दी श्रद्धांजलि, कहा— गांव से जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी पहचान

__ भटौली पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिले, बोले— प्रो. बी.के. सिंह की सादगी और अपने गांव के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक

केटी न्यूज/डुमरांव

जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने शनिवार को नवानगर प्रखंड के भटौली गांव पहुंचकर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बी.के. सिंह के पिता स्वर्गीय मृत्युंजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय मृत्युंजय सिंह एक सम्मानित एवं संस्कारवान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक अभिभावक तुल्य व्यक्ति को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने विशेष रूप से प्रो. बी.के. सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि वे दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी अपनी मिट्टी और गांव से उनका जुड़ाव पहले जैसा ही बना हुआ है। उन्होंने कहा, "प्रो. बी.के. सिंह की सादगी, विनम्रता और अपने गांव के प्रति आत्मीय लगाव वास्तव में प्रेरणादायक है। बड़े पद पर होने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी जड़ों से दूरी नहीं बनाई। ऐसे संस्कार उन्हें अपने पिता से ही मिले थे। स्वर्गीय मृत्युंजय सिंह का व्यक्तित्व और उनके द्वारा दिए गए संस्कार हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी उसके संस्कार और समाज के प्रति उसका समर्पण होता है। स्वर्गीय मृत्युंजय सिंह ने अपने परिवार को ऐसे ही उच्च आदर्श दिए, जिसका प्रतिफल आज प्रो. बी.के. सिंह के व्यक्तित्व में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।इस अवसर पर जदयू डुमरांव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमित झा तथा विकास कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।