Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

बिहार का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा-नितिन गडकरी

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बिहार दौरे पर थे।केंद्र सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बोधगया में लगातार दो कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2029 में जब भाजपा नीत एनडीए की सरकार केंद्र में 15 साल पूरा करेगी

बिहार का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा-नितिन गडकरी
Nitin Gadkari

केटी न्यूज़/बोधगया

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  बिहार दौरे पर थे।केंद्र सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बोधगया में लगातार दो कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2029 में जब भाजपा नीत एनडीए की सरकार केंद्र में 15 साल पूरा करेगी, तब तक बिहार में नेशनल हाइवे का नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा।

बिहार का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा-नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस अवसर पर 3,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें नेशनल हाइवे-20 का बख्तियारपुर-रजौली खंड और रजौली से हल्दिया तक सड़क चौड़ीकरण शामिल है। इससे झारखंड और बिहार के बीच संपर्क बेहतर होगा और नवादा जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हसनपुर से बख्तियारपुर सड़क चौड़ीकरण खंड जिससे नालंदा और पटना जिलों के बीच यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, सहित कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

बिहार का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा-नितिन गडकरी

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में बिहार के सड़क नेटवर्क में जबरदस्त सुधार हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी दोहराया कि एनडीए की सरकार आगे भी विकास के लिए काम करती रहेगी।नितिन गडकरी ने कहा, हमारी सरकार सड़क आधारभूत संरचना के मामले में तेजी से प्रगति कर रही है और यह बिहार में भी दिख रहा है। मैं वादा करता हूं कि मौजूदा पांच साल के कार्यकाल के बाद, जब हम सत्ता में 15 साल पूरे कर लेंगे, तो बिहार का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।