भाजयुमो का जिला कार्यसमिति संपन्न, शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

भाजयुमो का जिला कार्यसमिति संपन्न, शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

केटी न्यूज/बक्सर

शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर का जिला कार्यसिमिति बैठक संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया। इस बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्र व एमएलसी जीवन कुमार मौजूद थे। बैठक से पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिला के प्रवेश द्वार ब्रह्मपुर से बक्सर तक सभी स्थानों पर ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से किया गया। सैकड़ो मोटरसाइकिल के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बक्सर नगर के गोलंबर पर जिलाध्यक्ष सौरभ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं

ने स्वागत किया और विशाल शोभायात्रा निकाला गया, जिसका स्वागत शहर के विभिन्न स्थान पर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु ने कहा कि आज के युवाओं पर देश की सबसे बड़ी जिम्मेवारी है। केंद्र में फिर से मोदी की सरकार और बिहार में भाजपा की सरकार बनाकर बनाना है

और भारत को विकसित देश की श्रेणी में लाना है। उन्होंने कहा कि देश मे युवाओं ने परिवर्तन लाने का काम किया है। 2024 के चुनाव में युवा भी प्रमुख भूमिका में रहेंगे। आज देश का युवा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ कर हर क्षेत्र में कार्य  कर रहे है। 2047 में भारत विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो जाएगा। कार्यक्रम में जदयू के युवा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया।

कार्यसमिति बैठक को एमएलसी जीवन कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष भोला सिंह, विंध्याचल पाठक, सिमान शेखर, जितेंद्र सिंह, प्रदीप दुबे, दुर्गेश सिंह, अनुराग श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री प्रदीप मिश्र ने किया। मौके पर निक्कू तिवारी, अमित पाण्डेय, राहुल दुबे, दीपक यादव, अभिषेक पाठक, अरविंद पासवान, रोहित मिश्र, अर्जुन सिंह,

मालिक अर्जुन राय, निशु राय, राकेश सिंह, आमोद पांडेय, सूर्या, सत्या, राधेकृष्ण, विमलेश पाण्डेय, विमलेश सिंह, नीरज सिंह, संटू मिंत्रा, अभिनंदन मिश्रा, नीतीश तिवारी, शम्भू पाण्डेय, भोला सिंह, लखन मल्होत्रा, चेतन पाठक, प्रतिक सिंह, राघो राय, रूपेश पाठक, शिव शम्भू पांडेय, पिंटू सिंह, बिट्टू बाबा, धनन्जय पांडेय, प्रीतम पाठक, राहुल पांडेय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।