Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

ब्रह्मपुर की नई प्रखंड प्रमुख मंगरी देवी को मिला प्रमाण पत्र

पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर बुधवार को डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में ब्रह्मपुर प्रखंड की नई प्रमुख तथा गायघाट पंचायत की बीडीसी मंगरी देवी को प्रमाण पत्र सौंपा तथा उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पिछले कुछ महीनों से ब्रह्मपुर प्रखंड प्रमुख के पद पर चल रही खींचतान पर विराम लग गया है।

ब्रह्मपुर की नई प्रखंड प्रमुख मंगरी देवी को मिला प्रमाण पत्र

केटी न्यूज/डुमरांव

पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर बुधवार को डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में ब्रह्मपुर प्रखंड की नई प्रमुख तथा गायघाट पंचायत की बीडीसी मंगरी देवी को प्रमाण पत्र सौंपा तथा उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पिछले कुछ महीनों से ब्रह्मपुर प्रखंड प्रमुख के पद पर चल रही खींचतान पर विराम लग गया है। 

बता दें कि पूर्व प्रमुख उषा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद 26 सितंबर को नये प्रमुख का चुनाव कराया गया था, जिसमें मंगरी देवी निर्विरोध रही थी। लेकिन, हाई कोर्ट के निर्देश पर उस दिन इसका परिणाम नहीं घोषित किया गया था। एसडीएम ने बताया कि कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद मंगरी देवी को प्रमाण पत्र के साथ ही पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वही, प्रमाण पत्र मिलते ही मंगरी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।