Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

बक्सर स्टेशन पर टीटी ने यात्रियों से की बदसलूकी, जबरन वसूली का लगा आरोप, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

शुक्रवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक टीटी ने यात्रियों से जमकर बदसलूकी की। इस दौरान उसने वैध टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों के साथ ही महिलाओं तथा स्टेशन पर अपने सगे संबंधियों को छोड़ने आने वालों के साथ ही मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया तथा उनसे बदसलूकी के साथ ही जबरन उनका चलान काटा। इस दौरान वह बार-बार धौंस दिखाते रहा कि लाल गाड़ी आई है, टारगेट पूरा करना है। पूरे घटनाक्रम ने रेलवे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बक्सर स्टेशन पर टीटी ने यात्रियों से की बदसलूकी, जबरन वसूली का लगा आरोप, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

केटी न्यूज/बक्सर

पानी लेने उतरे यात्री तक का काटा चलान

इस दौरान उक्त टीटी ने वैसे यात्रियों का भी चलान काटा जो वैध टिकट लेकर यात्रा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार दिलदारनगर निवासी देवानंद सिंह फतूहा जाने के लिए यात्रा कर रहे थे। उनके पास दिलदारनगर से फतुहा तक का टिकट भी था। वे बक्सर स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर पानी की बोतल लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे थे। इसी दौरान टीटी ने उन्हें पकड़कर 985 का चालान काट दिया।

बक्सर स्टेशन पर टीटी ने यात्रियों से की बदसलूकी, जबरन वसूली का लगा आरोप, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

देवानंद का कहना है कि उनके साथ बदसलूकी की गई। वहीं, बक्सर के आदित्य सोनी, आदित्य केसरी और बलिया के संजय वर्मा बक्सर से पटना जाने के लिए टिकट लेकर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। टीटी ने उन्हें भी बिना कारण रोका और 700 का चलान वसूल लिया। यात्रियों का आरोप है कि टीटी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और सीधे चालान काट दिया।

बक्सर स्टेशन पर टीटी ने यात्रियों से की बदसलूकी, जबरन वसूली का लगा आरोप, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

इस दौरान कई ऐसे लोगों का चलान भी उक्त टीटी के ने काटा जो प्लेटफार्म टिकट लेकर अपने सगे संबंधियों को छोड़ने स्टेशन पर आए थे। वहीं, कई मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया गया, जो न्यूज कवरेज करने स्टेशन पर आए थे। 

बक्सर स्टेशन पर टीटी ने यात्रियों से की बदसलूकी, जबरन वसूली का लगा आरोप, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

यात्रियों ने इसकी शिकायत दानापुर मंडल के डीआरएम से की है तथा उक्त टीटी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, टीटी के बदसलूकी का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग कई तरह के कॉमेंट कर रहे है। लोग टीटी के व्यवहार की निंदा के साथ ही उस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। अब देखना है कि रेलवे द्वारा उक्त टीटी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।

बक्सर स्टेशन पर टीटी ने यात्रियों से की बदसलूकी, जबरन वसूली का लगा आरोप, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।