Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

"भारी मात्रा में शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार"

सारण पुलिस ने सोनपुर और डोरीगंज थाना क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक ट्रक भी जब्त किया गया है।

"भारी मात्रा में शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार"

केटी न्यूज़/छपरा

सारण पुलिस ने सोनपुर और डोरीगंज थाना क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक ट्रक भी जब्त किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके नेतृत्व में सारण पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया।

इसी क्रम में, सोनपुर थाना क्षेत्र के कुशवाहा चौक के पास मद्यनिषेध पटना के सहयोग से एक ट्रक जब्त किया गया, जिसमें 104 कार्टन विदेशी शराब थी, जिसकी कुल मात्रा लगभग 898.56 लीटर है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तस्करों में सोनपुर थाना क्षेत्र के नवल टोला सबलपुर गांव के निवासी सुखी राय और पटना जिले के दानापुर थाना अंतर्गत नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के निवासी पिंटू कुमार शामिल हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।