Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

राज्य स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने बक्सर की टीम रवाना

मुजफ्फरपुर में 13 से 15 नवंबर तक राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बक्सर के बालक अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 की टीमों को मंगलवार को पोशाक व शुभकामना देकर रवाना किया गया।

राज्य स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने बक्सर की टीम रवाना

- मुजफ्फरपुर में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित हो रहा है राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता, अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 तीन स्तर की टीमें है शामिल

केटी न्यूज/बक्सर

मुजफ्फरपुर में 13 से 15 नवंबर तक राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बक्सर के बालक अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 की टीमों को मंगलवार को पोशाक व शुभकामना देकर रवाना किया गया।

यह राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के खेल कार्यक्रम के आयोजित किया गया है। 

इन खिलाड़ियों को किया गया रवाना

राज्य स्तरीय विद्यालय अन्डर-14 हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले के जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनमें आलोक कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, संतोष कुमार, विकास कुमार, अरमान अली, अखिलेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, पियुष कुमार, रौशन कुमार गुप्ता, रोहित कुमार, शेरू कुमार, अमित साहु, मो. तमिश हसन, वाशिक खॉ, समीर अहमद, 

वही, अन्डर-17 हॉकी प्रतियोगिता के लिए आकाश साजीद अफताब आलम, आदित्य कुमार सिंह, ऋषीदत श्रीवास्तव, कृष्णा कुमार, गोलु कुमार, राजु यादव, मेराज अंसारी, करण साह, सत्यम कुमार, कुमार प्रिंस पाण्डेय, ओम नारायण कुमार, मो. सम्मी का चयन किया गया है।

जबकि अन्डर-19 हॉकी प्रतियोगिता के लिए प्रिंस कुमार पासवान, राज बहादुर पाण्डेय, अंकित कुमार, निरज कुमार यादव, राहुल कुमार साह, महेश कुमार राम, मनीष कुमार, रितिक कुमार, यादव विशाल कुमार, मो. रौशन, छोटू कुमार, विकास कुमार यादव, पंकज कुमार, समीर अली को चयनित कर मुजफ्फरपुर भेजा गया। 

 अंडर-14 टीम का टीम प्रभारी मो. सादिक खानद को, अंडर-17 टीम के लिए रिशु राज तथा अंडर-19 टीम के लिए वशिष्ट प्रसाद को टीम प्रभारी बनाया गया है। 

शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

तीनों स्तर के चयनित खिलाड़ियों को वरीय अपर समाहर्ता सह शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक अमित कुमार ने खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों को हरी झंडी दिखा व शुभकामाना के साथ मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया। इस मौके पर मदन राम, कार्यपालक सहायक, अश्विनी कुमार राय, दया शंकर पाल, आलोक कुमार, त्रिलोकी नाथ, शारीरिक शिक्षक आदि उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।